मंदाकिनी में मिला महिला का शव

सतना : जिले के चित्रकूट के भरत घाट क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब मंदाकिनी नदी से एक महिला का शव बरामद हुआ. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.स्थानीय नाविकों द्वारा भरत घाट व आस पास के क्षेत्र में मंदाकिनी नदी की सफाई की जा रही थी.

नदी की सफाई के दौरान जब कुछ नाविक भरत घाट के बड़े पुल के नीचे मौजूद कीचड़ हटाने लगे तभी उन्हें वहां एक शव पड़ा नजर आया. यह देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन में घटना की सूचना चित्रकूट थाने को दी गई. सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे चित्रकूट थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने नाविकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया. थाना प्रभारी द्वारा आस पास मौॅजूद सभी लोगों से मृतका के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया.

लेकिन वहां पर मौजूद कोई भी व्यक्ति मृतका की पहचान नहीं कर सका. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जानकीकुण्ड अस्पताल भेज दिया गया. थाना प्रभारी के अनुसार मृतका की उम्र 30 वर्ष के आस पास है. शव की स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि वह एक दिन से अधिक पुराना नहीं है. जिसके चलते इस बात की आशंका जताई जा रही है कि संभवत: महिला ने रविवार की रात बड़े पुल से नदी में कूदकर अपनी जान दे दी होगी.

Next Post

लाओस ने भेजा म्यांमार भूकंप के लिए सहायता टीम

Tue Apr 1 , 2025
वियनतियाने, 01 अप्रैल (वार्ता) लाओ पीपुल्स आर्मी ने म्यांमार में 28 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप से बुरी तरह प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए सोमवार को आवश्यक उपकरणों के साथ 33 कर्मियों की एक टीम भेजी है। लाओ पीपुल्स आर्मी न्यूज ने मंगलवार को कहा कि राहत दल […]

You May Like