जबलपुर: एक नेपाली ने शहर में रहते हुए फर्जीवाड़ा करने के बाद केन्ट विधानसभा से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया, इतना ही नहीं गड़बड़झाला करते हुए पासपोर्ट भी बनवाया। इसके बाद वह जब भारत से भागने की फिराक मेें था तभी जांच के दौरान एयरपोर्ट पर उसे पकड़ लिया गया और इसके बाद हेराफेरी उजागर हुई। रांझी एसडीएम की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ऐसे किया गड़बड़झाला-
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पवित्र अपार्टमेन्ट में दीपक थापा रह रहा था। जिसने जबलपुर में रहते हुए फर्जीवाड़ा किया। दस्तावेजों में गड़बडझाला करते हुए केन्ट विधानसभा क्रमांक 99 की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया। इसके बाद उसने अन्य दस्तावेज बनाने के बाद भारतीय पासपोर्ट बनाया था। इसके बाद वह फ्लाइट से काठमांडू जाने की फिराम में था। दिल्ली एयरपोर्ट में वह जैसे ही पहुंचा तो एयरपोर्ट में जांच के दौरान उसका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। पूछताछ में उसने राज उगले।
वोटर आईडी निकली फर्जी,
इसके बाद उसकी वोटर आईडी की जांच पड़ताल की गई तो वह फर्जी निकली। मामले की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी को दी गई। जिसके बाद मामले में बुधवार को रांझी एसडीएम रघुवीर सिंह के प्रतिवेदन पर आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
