नरसिंहगढ़ में शानो-शौकत से मनाया गया हज़रत बाबा का 245वां उर्स, 50 हजार से अधिक जायरीन पहुंचे

*दमोह*. नरसिंहगढ़ में हज़रत बाबा सैय्यद अली शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 245वां उर्स बड़े ही शानो-शौकत के साथ मनाया जा रहा है.उर्स की शुरुआत में बाबा तैयब अली के गुलामों द्वारा चादर शहरगश्त के बाद बाबा की दरगाह पर पेश की गई. इसके पश्चात उर्स का आगाज किया गया. इस मौके पर जिले भर से लगभग 30,000 से अधिक संख्या में जायरीन उर्स में पहुंचे.मंच पर कव्वालियों का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा.कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (IPS) ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.इससे पहले अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे, सिद्धार्थ मलैया,मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल, कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटैल, पूर्व विधायक अजय टंडन, कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, नरसिंहगढ़ सरपंच, अनवर उस्ताद का फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया गया.इस अवसर पर सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार वृदेश पांडे, सीएमएचओ डॉ. राकेश कुमार अठया, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, टीआई फेमिदा खान, नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, केरवना चौकी प्रभारी शिवनारायण यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर जुगराज पटेल सहित टीम मौजूद।

उर्स अध्यक्ष दाऊद सौदागर, सराहनीय आसिफ़ अंजुम, गुड्डू मिस्त्री, पप्पू मिस्त्री, नादिर खान सहित और भी जन द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Next Post

मितेंद्र दर्शन सिंह बने यूपी के प्रभारी

Sat May 16 , 2026
ग्वालियर।भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं युवा नेता मितेंद्र दर्शन सिंह को संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए असम के बाद अब उत्तर प्रदेश (मध्य) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि मितेंद्र दर्शन सिंह यादव इससे पूर्व भी पांच राज्यों के प्रभारी के रूप में […]

You May Like