अस्पताल का ऑनलाइन नम्बर सर्च करना पड़ा महंगा

ठग ने खाते से उड़ाए 47 हजार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

 जबलपुर: गलगला चौक निवासी एक युवक को मामी को निजी अस्पताल मेें दिखाने के लिए अपाईमेंट बुल करने गूगल पर ऑनलाइन नम्बर सर्च करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब ठग ने खाते से 47 हजार रूपए निकाल लिए। पीडि़त की शिकायत पर अधारताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक आशीष कुमार गुप्ता निवासी गलगला चौक ने लिखित शिकायत की कि  उसके द्वारा जबलपुर हास्पिटल में अपनी मामी को दिखाने के लिये अपाईमेंट बुक करने के लिए गूगल के माध्यम से आनलाईन नम्बर सर्च करने पर मोबाइल नम्बर प्राप्त हुआ.

उसके द्वारा उक्त मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर बताया गया कि आजकल अपाईमेंट बुक करने के लिये 10 रूपये का ट्रांजेक्शन करना आवश्यक होता है इसके लिये मैसेज के रूप में मोबाइल नम्बर से एक लिंक उसके मोबाइल पर भेजी गयी उसके द्वारा उक्त लिंक में आनलाईन माध्यम से 10 रूपये ट्रांसफर का प्रयास किया गया लेकिन काफी देर तक सर्वर घूमने के कारण उसे शक हुआ तो उसने अपने मोबाइल में लिंक बंद कर दी   फोन काट दिया था। थोड़ी देर बाद एक अन्य मोबाइल नम्बर से कॉल आया जिसमें डाक्टर को दिखाने के लिए अपाईमेंट बुक होने की बात कही गयी थी। इसके बाद उसके बैंक का मैसेज आया कि आपके अकाउण्ट से 46 हजार 999 रूपये डेबिट हो गये हैं, उक्त राशि उसके द्वारा ट्रांजेक्शन नहीं किये गये हैं।

Next Post

शादी रोक दो वरना मर्डर कर दूंगा

Sun Mar 9 , 2025
जबलपुर: एक शोहदे को दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करने के साथ उन्हें धमकाया। यहां तक की युवती की शादी नहीं रूकवाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। गोसलपुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय युवती […]

You May Like