
भोपाल। प्रदेश पुलिस में सूबेदार और उप निरीक्षक पद भर्ती के लिए आवेदन 27 अक्टूबर से भरे जाएंगें. मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती प्रक्रिया के निर्देश जारी कर दिए हैं. एसआई और सूबेदार पद के लिए बड़ी संख्या में भर्ती की जाएगी. आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 नवबंर की तिथि सुनिश्चित की गई है. इसके साथ ही आवेदक 15 नवंबर तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे. पुलिस विभाग की इस भर्ती परीक्षा की तारीख 9 जनवरी से शुरू की जाएगी. अभ्यार्थियों को दो पालियों में परीक्षा देनी होगी. परीक्षा के दौरान अभ्यार्थियों को अपने साथ क्या लाना है और परीक्षा के नियमों का कैसे पालन करना है. इसके भी निर्देश जारी किए गए हैं. संबंधित पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है.
