सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन का उद्घाटन, नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी

सतना/ सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन के उद्घाटन तथा देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा के शुभारंभ का कार्यक्रम शनिवार को नागौद एवं चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेल लाइन का उद्घाटन किया गया तथा नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और नई ट्रेन सेवा के शुभारंभ को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

नागौद एवं चुरहट में आयोजित कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सतना सांसद गणेश सिंह, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तथा नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी गरिमामय रूप से उपस्थित रहे।नई रेल लाइन एवं ट्रेन सेवा के शुभारंभ से क्षेत्र में रेल परिवहन सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की आवाजाही को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।

Next Post

टाटा स्टील के वित्तीय परिणाम अब 27 अक्टूबर की जगह 07 नवंबर को आएंगे

Sat Oct 24 , 2026
मुंबई, 24 अक्टूबर (वार्ता) निजी क्षेत्र की अग्रणी इस्पात कंपनी टाटा स्टील की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम अब 27 अक्टूबर की जगह 07 नवंबर को जारी होंगे। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को बताया कि “अपरिहार्य कारणों से” निदेशकमंडल की 27 अक्टूबर को होने वाली बैठक टाल दी […]

You May Like