कलेक्टर सोनिया मीना ने नागद्वारी मेले का लिया जायजा, कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह

पचमढ़ी। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सोमवार को नागद्वारी मेले की व्यवस्थाओं का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी मेले का सफल संचालन सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पैदल भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सेवा मंडलों द्वारा संचालित विभिन्न भंडारों का भी दौरा किया और वहां प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्यों की सराहना की।

Next Post

गौरव पाण्डेय होंगे सिंगरौली एसडीओपी, मोरवा एसडीओपी निवाड़ी पहुंचे

Mon Jul 28 , 2025
सिंगरौली । गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जहां गौरव पाण्डेय रीवा एएसपी परिवीक्षाधीन को सिंगरौली एसडीओपी बनाए गए हैं। वही मोरवा एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय का निवाड़ी जिले में तबादला हो गया है। बता दें कि गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय पुलिस सेवा में […]

You May Like