बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के आंकड़े गलत: अल्लावेरू

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावेरू ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग की ओर से दिये जा रहे राज्य के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के आंकड़े सरासर गलत हैं।

श्री अल्लावेरू ने कहा कि चुनाव आयोग ने 24 जून को जो प्रक्रिया अपने आदेश में लिखी है उसका पालन नहीं हो रहा है इसलिए चुनाव आयोग जो भी आंकड़े अपनी वेबसाइट या कहीं और दिखा रहा है वे सरासर गलत हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में हर विधान सभा में एक हजार लोगों का चयन किया जाये और यह देखा जाये कि प्रक्रिया का पालन हो रहा है कि नहीं। उसमें अगर 25 प्रतिशत आंकड़े भी सही निकलते हैं तो हम इस प्रक्रिया को मानने के लिए तैयार हैं। हकीकत यह है कि जो प्रमाण पत्र मांगे गए हैं, वे लोगों के पास हैं ही नहीं। उन्होंने पुनरीक्षण को तुगलकी प्रक्रिया करार दिया है।

उन्होंने कहा कि कहीं बूथ लेबल अधिकारी मनमानी करके फॉर्म भर रहे हैं तो कहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता बैठकर फॉर्म भर रहे हैं। जहां भी लोगों के नाम जुड़ रहे, वहां रसीद नहीं दी जा रही।

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया जबरदस्ती थोप कर बिहार में गरीब, युवा, महिला, वंचित, शोषित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित वोट की चोरी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। इन दलों ने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया है और इस प्रकिया को रोकने की मांग कर रहे हैं।

 

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट में तीन न्यायाधीशों ने ली शपथ

Thu Jul 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय में गुरुवार को तीन नए न्यायाधीशों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय ने न्यायमूर्ति विनोद कुमार, न्यायमूर्ति शैल जैन और न्यायमूर्ति मधु जैन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय […]

You May Like