तेहरान, 12 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) ईरान की सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि अमेरिकी सेना संयुक्त अरब अमीरात की मदद से ओमान के तटीय इलाकों में ईंधन की तस्करी कर रही है।
श्री रेजाई ने ईरान के प्रेस टीवी चैनल से रविवार को बातचीत में कहा, “अमेरिकी मध्य कमान के प्रमुख यूएई की सेना की मदद से तस्करी अभियान चला रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि अमेरिका बड़े टैंकरों में तेल भरने के लिए पांच या छह छोटे जहाजों का इस्तेमाल करता है हालांकि, ईरान हर रात उन पर हमला करता है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान में ठिकानों पर हमले शुरू किये जिसके जवाब में ईरान ने भी हमले किए। मार्च में, अमेरिका और इजरायल ने दक्षिणी ईरान में दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र और असालुयेह औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद ठिकानों पर हमले किए। मध्य जून में, ईरान और अमेरिका ने शत्रुता समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए लेकिन इसके कुछ ही समय बाद दोनों पक्षों ने फिर से एक-दूसरे पर हमले किए। फिलहाल, यह संघर्ष अनसुलझा हुआ है।
संघर्ष के बढ़ने से वैश्विक स्तर पर तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और द्रवीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के प्रमुख मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। इसके परिणामस्वरूप, अधिकांश देशों में ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं।
Next Post
शारदेय नवरात्र पर 391 बंदियों ने रखा व्रत
Mon Oct 12 , 2026
सतना : शारदेय नवरात्र का आरंभ होने पर केंद्रीय जेल परिसर मां की भक्ति में लीन होता नजर आने लगा है. एक ओर जहां नवरात्र की बैठकी के दिन कुल 391 बंदियों द्वारा व्रत रखा गया. वहीं दूसरी ओर बंदियों द्वारा निर्मित माता की प्रतिमा को जेल परिसर में विधि […]

