
कोलकाता, 24 मई (वार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 70वें मुकाबले में टॉस जीत कर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमें पता है कि प्लेऑफ के लिए सिनारियो क्या है। इसके अलावा विकेट भी अच्छी लग रही है। पिछले छह मैचों में हमने अच्छा किया है और इस मैच में भी अच्छा करना चाहते हैं। मुझे अपनी टीम पर गर्व है।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि मैं भी अगर टॉस जीतता तो पहले गेंदबाजी ही चुनता। हम अब देखेंगे कि अगले सीज़न क्या बेहतर कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता है कि इस सीज़न हमने ख़राब क्रिकेट खेली है। बल्कि उन मौकों को भुना नहीं पाए हैं, जहां से रिजल्ट चेंज हो सकता था। हमें इन चीजों से सीखने की जरूरत है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (कीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आक़िब नबी, मिचेल स्टार्क और लुंगी एन्गिडी।
कोलकाता नाइट राइडर्स (एकादश): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी।
