श्री खाटू श्याम के दरबार में उमड़ा जन सैलाब, प्रकट उत्सव एवं एकादशी पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे मंदिर धाम

ब्यावरा।नगर में गुना रोड पर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर धाम पर श्री खाटू श्याम जी के प्रकट उत्सव एवं देवउठनी एकादशी के अवसर पर मंदिर धाम पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर धाम पहुंचकर दर्शन किए.

सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर धाम लगने लगी थी. मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा इस अवसर के लिए विशेष तैयारियां की थी. उज्जैन से मंगवाए गए 51 किलो फूल एवं कलकत्ता के गुलाब के फूलों से बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया.

सुबह की आरती से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था. दोपहर की आरती तक मंदिर प्रांगण पूरी तरह से खचाखच भर गया. नगर सहित आसपास क्षेत्र और जिले भर से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे.

ढोल-ढमाके से पहुंचे भक्त

कई स्थानों से ध्वज पताकाओं, भजनों एवं जयकारों के बीच ढोल-ढमाके, डीजे के साथ निशान यात्राएं मंदिर धाम पहुंची. भक्त नाचते-गाते हुए निशान यात्रा लेकर बाबा खाटू श्याम के दरबार में पहुंचे तथा बाबा को निशान समर्पित किया.

स्थानीय पिंजारा गली स्थित काली माता मंदिर से विशाल निशान यात्रा निकाली गई जो मंदिर धाम पहुंची.

व्यवस्था में लगे रहे श्रद्धालु

भारी भीड़ के चलते मंदिर समिति के सदस्यगण, श्रद्धालु व्यवस्थाओं में लगे रहे. सिटी थाना के पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास तैनात रहकर यातायात व्यवस्था में लगे रहे. नगर सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन कराने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया.

Next Post

नजमुल हुसैन शांतो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 तक टीम के कप्तान बने रहेंगे: बीसीबी

Sat Nov 1 , 2025
ढाका 01 नवंबर (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को कहा कि नजमुल हुसैन शांतो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के आखिर तक टीम के टेस्ट कप्तान बने रहेंगे। बीसीबी के अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने आज कहा कि यह फैसला 27 साल के इस बल्लेबाज की कप्तानी और […]

You May Like