दिल्ली हाईकोर्ट में तीन न्यायाधीशों ने ली शपथ

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय में गुरुवार को तीन नए न्यायाधीशों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय ने न्यायमूर्ति विनोद कुमार, न्यायमूर्ति शैल जैन और न्यायमूर्ति मधु जैन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों कुल संख्या 43 हो गयी। यहां न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।

गौरतलब है कि 21 जुलाई को न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल, न्यायमूर्ति अरुण मोंगा, न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे ने न्यायाधीश पद की शपथ ली थी।

 

Next Post

आरोग्य मंदिरों में होगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं : रेखा

Thu Jul 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि पिछली सरकार के मोहल्ला क्लिनिकोें में किसी प्रकार की चिकित्सा सुविधा नहीं थी और अब बनाए जा रहे आरोग्य मंदिरों में सभी प्रकार की सुविधाएं और जांच की व्यवस्था है। श्रीमती रेखा गुप्ता ने 34 आरोग्य […]

You May Like