शिवपुरी की खदानों में अवैध उत्खनन के विरुद्ध प्रशासन ने की कार्यवाही

शिवपुरी। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। संयुक्त कलेक्टर जे.पी.गुप्ता ने एसडीओपी करेरा और नायब तहसीलदार करेरा के साथ पहुंचकर अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही की है।

संयुक्त कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि रेत, बजरी का अवैध परिवहन करते हुए 10 ट्रैक्टर ट्रॉली करेरा में टीला रोड से, एक ट्रैक्टर ट्रॉली सिरसौद थाना अमोला और एक ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर ओवर लोडिंग होने से जप्त कर थाने में रखवाए गए हैं। आगामी कार्यवाही हेतु खनिज शाखा को प्रकरण सौंपा गया है।

Next Post

श्योपुर में पुलिस ने रेत माफिया पर कसा शिकंजा1200 ट्रॉली रेत जब्त कर की नष्ट

Sat Feb 15 , 2025
श्योपुर। रेत माफिया पर शिकंजा कसने के लिए 3 थानों की पुलिस फोर्स के साथ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस फोर्स की टीम ने बड़ौदा थाना क्षेत्र स्थित पार्वती नदी के बड़ोदिया घाट पर दबिश देकर मौके से 1200 ट्रॉली रेत जब्त कर नष्ट कर दिया लेकिन पुलिस के […]

You May Like