देवसर : कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई लगातार जारी है।इसी क्रम में आज शुक्रवार को खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा ने पुलिस बल जियावन के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने ग्राम मजौना में रेत के अवैध परिवहन में संलग्न पाए गए वाहन क्रमांक एमपी 06 ए 5957 को मौके से जप्त किया। कार्रवाई के बाद जप्त वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना जियावन परिसर में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग के अनुसार वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Next Post
कर्मचारी चयन बोर्ड ने दो संयुक्त परीक्षाओं की परीक्षा शुल्क वापसी सूचना जारी की
Sat Sep 19 , 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने दो समूहों की संयुक्त परीक्षाओं की परीक्षा फ़ीस वापस करने का निर्णय लिया है, इस सम्बन्ध में बोर्ड ने सूचना भी जारी कर दी है जिसे उसकी अधिकारिक वेबसाईट पर अपलोड भी कर दिया है, शुल्क वापसी की प्रक्रिया आज से 27 सितम्बर […]

You May Like
-
8 months ago
राशिफल-पंचांग : 23 मार्च 2026
-
7 months ago
खाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की दबने से मौत
-
5 months ago
हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ जेयू