पंचांग 23 मार्च 2026:-
रा.मि. 02 संवत् 2083 चैत्र शुक्ल पंचमीं चन्द्रवासरे रात 9/18, कृतिका नक्षत्रे रात 11/28, विष्कुम्भ योगे दिन 2/56, वव करणे सू.उ. 5/59, सू.अ. 6/1, चन्द्रचार मेष प्रात: 6/40 से वृषभ, पर्व- श्रीराम राज्य महोत्सव, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.
——————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 23 मार्च 2026
वर्ष के प्रारंभ में अत्याधिक परिश्रम केबाद आंशिक सफलता मिलेगी, मित्र के कारण विवाद होगा, मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, मन में खिन्नता रहेगी, वर्ष के मध्य में घरेलू कार्यो में रूचि रहेगी, बैचारिक वाद विवाद होगा, सत्संग में मन शांत रहेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक मित्र का सहयोग रहेगा, व्यवसाय में वृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता का सुख रहेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा,सिंह राशि के व्यक्तियों को शिक्षा में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के कोप का सामना करना पड़ेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंको नवीन योजनों में पॅूजी निवेश होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का सहयोग और सुख शांति रहेगी.
——————————————————
आज का भविष्य- सोमवार 23 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर सुशील व्यक्तित्ववान परिश्रमी होगा. शरीर से कोमल एवं भावुक मन का होगा. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. कम बोलेगा, जो भी बोलेगा, वह बुद्धिमत्ता से परिपूर्ण होगा. यात्राप्रिय रहेगा.
——————————————————
मेष– किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा, खर्च बढ़ेगा. शत्रु वर्ग पराजित होगा. निजी मामलों को स्वयं सुलझाने का प्रयास करें. हर्ष बना रहेगा.
वृषभ– व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी. अनावश्यक विवादों को टालें.
मिथुन– धार्मिक कार्यो में खर्च होगा. आर्थिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति होगी. मन में शांति और संतोष बना रहेगा. साहसिक प्रयत्नों की पूर्ति होगी.
कर्क–नौकरी एवं राजकीय कार्यो में संलग्नता रहेगी. मन में संतोष बना रहेगा. सोचे हुये कार्यो में विलंब हो सकता है. परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी.
सिंह– घर में अतिथि आगमन का योग है. अनावश्यक विवाद न बढ़ायें. कार्य में विलंब होगा. मांगलिक कार्यो पर विचार होगा. यात्रा सुखद रहेगी.
कन्या– राजनैतिक कार्यो में सावधानी रखें. अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें. कार्य में विलंब होगा. धार्मिक यात्रा हो सकती है. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
तुला– आमोद प्रमोद के साधन उपलब्ध रहेंगे. किसी व्यक्ति से भेंटवार्ता होगी. अतिथि आगमन का योग है. पत्राचार करते समय सावधानी सतर्कता रखें.
वृश्चिक– कौटुम्बिक कार्यो में सावधानी रखकर कार्य करें. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी. अतिथि सत्कार होगा. मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
धनु- कौटुम्बिक मामलों में सावधानी रखें. वायदा सोच विचार कर करना उचित होगा. खर्चो पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें. प्रवास का योग है.
मकर– प्रतिष्ठा एवं सम्मान मिलेगा. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. अतिथि आगमन हो सकता है. व्ययभार बढ़ेगा. परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है.
कुम्भ– वाहनादि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें. निजी पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी. मित्र के संबंध में नवीन समाचार प्राप्त हो सकता है.
मीन– पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं. दूसरों के कारण आपको परेशानी हो सकती है. अज्ञात भय एवं चिन्ता का समाधान होगा. परिश्रम रहेगा.
——————————————————
व्यापार-भविष्य:
चैत्र शुक्ल पंचमीं को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से समस्त प्रकार के अनाजों में जैसे गेहॅू, जौ, चना, मक्का, बाजरा, के भाव में जोरदार मंदी होने की संभावना है, तिल, तेल, तिलहन,सरसों के भाव में साधारण नरमी होगी. भाग्यांक 1475 है.
——————————————————
