नशीली दवाओं में संलिप्तता पाए जाने सहित नियमों के उल्लंघन पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त

सागर। सागर जिले की ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती सोनम जैन द्वारा शहर की विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। जिसके तहत नशीली दवाओं में संलिप्तता पाए जाने सहित नियमों का उल्लंघन पर मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किया गये। सागर शहर के ऋषभ इंटरप्राइजेज मेडिकल में नशीली दवाओं में संलिप्तता पाए जाने पर मेडिकल का लाइसेंस निरस्त किया गया है। आईटीआई के सामने संचालित विष्णु मेडिकल का निरीक्षण के दौरान दुकान का संचालन नहीं पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त किया गया। फार्मासिस्ट के बिना दुकान का संचालन पाए जाने पर संवृद्धि मेडिकल का लाइसेंस 7 दिवस के लिए निलंबित किया गया है।विगत माह औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1945 के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सागर जिले के 13 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित किए गए थे।श्री पटेल मेडिकल के निरीक्षण के दौरान Avil वायल 10 एमएल के क्रय-विक्रय के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर दुकान का निरीक्षण किया गया। मेडिकल संचालक को 3 दिवस में नारकोटिक्स दवाओं एवं Avil के दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। दवाओं के नमूने जांच के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे।

Next Post

सुर्खियों में ओंकारेश्वर: गड्ढों में गुम हुई सनावद सड़क, राहगीर परेशान

Mon Aug 31 , 2026
ओंकारेश्वर, ओंकारेश्वर से सनावद जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस पूरी सड़क पर वर्तमान में इतने अधिक गड्ढे हो चुके हैं कि यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच कहीं सड़क बची है। पवित्र नगरी […]

You May Like