मोहर्रम पर पुलिस अलर्ट: एसपी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

दमोह। मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि (आईपीएस) ने समस्त पुलिस अधिकारी और बल को ब्रीफ करते हुए ड्यूटी के आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया और सीएसपी एचआर पांडे भी मौजूद रहे। एसपी ने जुलूस मार्ग, इमामबाड़ों और संवेदनशील क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने को कहा, ताकि मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Next Post

मंडी में मोहर्रम पर्व का हुआ समापन, सिटी में हुआ विसर्जन

Fri Jun 26 , 2026
शुजालपुर, इस्लामी तारीख के हिसाब से यूं तो मोहर्रम का महीना नए साल की शुरुआत होती है, लेकिन मोहर्रम माह को हजरत इमाम हुसैन की शहादत के लिए याद किया जाता है. मोहर्रम पर्व के चलते शुक्रवार को सिटी व मंडी क्षेत्र में ताजियों का चल समारोह निकाला गया. मुस्लिम […]

You May Like