लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

बड़वानी/नागलवाड़ी। शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये ऐंठने वाले एक शातिर अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक महिला (लुटेरी दुल्हन) सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशों व वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना नागलवाड़ी (चौकी बालसमुद) पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि पीडि़त (फरियादी) ने शिकायत दर्ज कराई कि गिरोह ने शादी का झांसा देकर उससे चांदी के आभूषण और 2.25 लाख रुपये नकद ऐंठ लिए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रं. 229/2026 दर्ज कर टीम गठित की व दबिश देकर 24 घंटे में गिरोह के मुख्य सदस्यों को धर दबोचा। कार्रवाई में सिंगा उर्फ सिंगालाल 40 वर्ष निवासी धार, अरुण बामने 26 वर्ष निवासी खरगोन/बड़वानी, राकेश चौहान 34 वर्ष निवासी खरगोन, कालू परमार 28 वर्ष निवासी खरगोन एवं कावेरीबाई 23 वर्ष पत्नी अरुण बामने निवासी खरगोन/बड़वानी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.73 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है, जिसमें नकद 43 हजार रुपए, 1 बिना नंबर की एचएफ डिलक्स बाईक कीमत करीब 1 लाख रुपए, 3 नग स्मार्टफोन कीमत करीब 30 हजार। पुलिस गिरोह के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय जेल से 15 आजीवन कारावास के बंदी रिहा, 14 पुरुष और एक महिला शामिल

Sun Aug 16 , 2026
रीवा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन जेल विभाग भोपाल के आदेश के तहत रीवा केंद्रीय जेल से 15 आजीवन कारावास के बंदियों को सजा में छूट का लाभ देते हुए रिहा किया गया. रिहा किए गए बंदियों में 14 पुरुष और एक महिला बंदी शामिल हैं. शासन […]

You May Like