दतिया: राजगढ़ चौराहे पर आज गुरुवार सुबह सड़क किनारे लगने वाली फल और सब्जी मंडी को चौराहे के पास मैदान में शिफ्ट कर दिया गया। इससे सड़क पहले से ज्यादा चौड़ी और खुली दिखने लगी है। यातायात पुलिस ने इस व्यवस्था के लिए पहले नगर पालिका की मदद से सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया। मैदान की सफाई के बाद गुरुवार को फल-सब्जी विक्रेताओं को मैदान में शिफ्ट किया गया।
नई जगह मिलने से कई विक्रेताओं में खुशी भी दिखी। शिफ्टिंग के दौरान दो फल विक्रेता आपस में झगड़ पड़े। दोनों के बीच खूब मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली थाने ले गई।यातायात प्रभारी हिमांशु तिवारी ने बताया कि शहर में सुगम यातायात के लिए लगातार कोशिशें हो रही हैं। अतिक्रमण दोबारा न हो, इसके लिए अलग-अलग तरीके भी अपनाए जा रहे हैं।
