पिछले 6 माह में जमा हुआ 10.21 करोड़ का संपत्ति कर

सतना: नगर निगम की राजस्व शाखा द्वारा संपत्ति कर में 1 अप्रैल से लेकर 30 सितंबर तक 10.21 करोड़ की वसूली की गई। जबकी बुधवार को सितंबर महीने के आखिरी दिन 58.68 लाख रुपये का संपत्ति कर ननि के खाते में जमा हुआ।

नगर पालिक निगम सतना द्वारा राजस्व वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक संपत्ति कर के रूप में 10.21 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। वहीं बुधवार, 30 सितंबर को एक ही दिन में 58.68 लाख रुपये संपत्ति कर के रूप में जमा हुए। जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम धीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर निगम द्वारा संपत्ति कर दाताओं को 30 सितंबर तक नियमानुसार देय संपत्ति कर जमा करने पर 6 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया गया। छूट की अवधि के दौरान बड़ी संख्या में करदाताओं ने संपत्ति कर जमा कर इसका लाभ लिया।

Next Post

मुरैना के बटेश्वर, पडावली और ककनमठ मंदिर समूह यूनेस्को विश्व धरोहर की अस्थाई सूची में शामिल

Thu Oct 1 , 2026
ग्वालियर: चंबल की सदियों पुरानी मंदिर स्थापत्य कला को वैश्विक पहचान देने की दिशा एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुरैना के बटेश्वर, पडावली और ककनमठ मंदिर समूह को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की विश्व धरोहर की अस्थाई सूची में शामिल किया गया है। इससे पहले […]

You May Like