इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह नगर में क्लीनिक के कम्पाउंडर पर युवती से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है. 19 वर्षीय युवती इलाज कराने कुमावत क्लीनिक गई थी.
डॉक्टर न होने पर कम्पाउंडर अभिषेक ठाकुर निवासी गणेश धाम कॉलोनी ने जांच के बहाने उससे अश्लील हरकतें कीं और विरोध पर धमकी दी. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बाणगंगा थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है.
