
नई दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) एआईएफएफ फुटसल क्लब चैंपियनशिप 2024-25, तीन से 18 अगस्त तक उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित श्री मनोज सरकार स्टेडियम – शिवालिक हॉल में आयोजित की जाएगी।
देश के सर्वोच्च स्तर के फुटसल टूर्नामेंट के चौथे संस्करण में 17 क्लब ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
टीमों को चार समूहों में बांटा गया है – तीन में चार टीमें और एक में पाँच टीमें। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। उत्तराखंड की टीम कॉर्बेट एफसी गत विजेता है, जिसने वडोदरा में 2023-24 के फाइनल में गोलाजो एफसी को 3-2 से हराया था। उनका लक्ष्य अपने घरेलू मैदान पर खिताब बरकरार रखना और एक से ज्यादा बार टूर्नामेंट जीतने वाला पहला क्लब बनना होगा।
दिल्ली एफसी ने 2021-22 में पहला संस्करण जीता था, उसके बाद मिनर्वा अकादमी एफसी ने 2022-23 में खिताब जीता था
