गौशाला से लौटते वक्त लापता हुआ बंदी, पेड़ पर फंदे से झूलता मिला शव

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित केंद्रीय जेल परिसर में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गौशाला में काम कर लौट रहा बंदी निर्धारित समय पर वापस नहीं पहुंचा, जिसके बाद जेल स्टाफ ने उसकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान बंदी जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि घटना हाल ही की लग रही थी और बंदी के शरीर में हल्की हरकत भी नजर आई। तत्परता दिखाते हुए जेल प्रहरी उसे तुरंत दोपहिया वाहन से अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गुड्डू आदिवासी (53), निवासी बाड़ी, जिला रायसेन के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है।

Next Post

मप्र में तपिश, कई जिलों में पारा 44 डिग्री पार; आठ जिलों में लू का अलर्ट 

Mon Apr 20 , 2026
भोपाल। प्रदेश में गर्मी ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है और हालात दिन-ब-दिन विकट होते जा रहे हैं।मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है, जिससे लोगों को झुलसा देने वाली गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर प्रांत के पूर्वी जिलों […]

You May Like