सीहोर। श्रीरामलीला हमारी सनातन संस्कृति, मर्यादा, धर्म और आदर्शों की जीवंत धरोहर है. भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए सत्य, सेवा, त्याग और कर्तव्य का प्रेरणास्रोत है. उक्त विचार शहर के कोलीपुरा चौराहे पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में आयोजित भव्य श्रीरामलीला के मंचन के दौरान मु य अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने कहे. उन्होंने सभी कलाकारों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं. इस मौके पर रामलीला मंचन का शुभारंभ संत माधव महाराज, महंत बृजेश शर्मा, पवन केवट, गणेश यादव, दिनेश राणा, अमन यादव आदि ने किया. कार्यक्रम के दौरान श्री राय ने भजन गायकों और रामलीला के पात्र राम बने मनीष पांडे, दशरथ की भूमिका निभा रहे रितेश पांडे, वशिष्ठ संतोष चौबे, कौशल्या परवेश चौबे, सुरेन्द्र दुबे आदि का सम्मान किया.
नृसिंह मंदिर में 12 दिनों तक चलेगा रामलीला का मंचन
