गुवाहाटी, (वार्ता) असम पुलिस ने यहां हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका को रिहा कर दिया है।
श्री रांका अपनी रिहाई की जानकारी सोशल मीडिया पर रविवार देर रात जारी करते हुए कहा, “असम पुलिस की गैर-कानूनी हिरासत आखिरकार खत्म हो गई। हमने पुलिस से कहा है कि वे जाकर हमें वहीं छोड़ दें जहां से हमें गैर-कानूनी तरीके से उठाया गया था।”जय ऐ अकोम!
इससे पहले सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा था कि उनकी टीम राज्य में सीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में शामिल होने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि असम पुलिस ने श्री रांका को एक निजी आवास से हिरासत में लिया और बाद में उन्हें (रांका) तथा उनके साथियों को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। हिरासत के कारणों या उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।
उन्होंने कहा कि श्री रांका को अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उन्हें किन आरोपों या कानूनी आधार पर हिरासत में लिया गया है। संगठन ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है। श्री दिपके ने कहा कि अगर रांका को रिहा नहीं किया गया तो संगठन के अन्य सदस्य असम पहुंचेंगे और सामूहिक रूप से पुलिस के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
पुलिस की ओर से हिरासत के कारणों और रांका के खिलाफ किसी प्राथमिकी या अन्य कानूनी कार्रवाई की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।
