नवरात्रि पर पीतांबरा पीठ के प्रसाद भंडारों पर छापा, सैंपल लिए

दतिया। दतिया में नवरात्रि पर्व के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज पीतांबरा पीठ क्षेत्र में प्रसाद भंडारों और आइसक्रीम इकाइयों पर छापामार निरीक्षण किया। इस दौरान लड्डू, पेड़ा, कुल्फी और आइसक्रीम सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। टीम ने राजगढ़ चौराहा, उत्तर गेट और पीतांबरा पीठ के आसपास स्थित प्रसाद भंडारों को खंगाला। पंडित प्रसाद भंडार से बेसन लड्डू और पेड़ा के सैंपल लिए गए, वहीं बगलामुखी प्रसाद भंडार से भी इसी प्रकार के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। दांतरे की नरिया क्षेत्र स्थित श्रीकृष्णा आइस फैक्ट्री और शिव आइसक्रीम यूनिट में भी निरीक्षण किया गया। यहां कुल्फी, आइसक्रीम के साथ-साथ स्किम्ड मिल्क पाउडर, खाद्य रंग और शक्कर जैसे कच्चे माल के नमूने भी लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर पलटा कपास की खली से भरा ट्राला, आग लगने से इंजन खाक; चालक सुरक्षित

Thu Mar 26 , 2026
बैतूल। बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेठा घाट के पास गुरुवार दोपहर एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि ट्राले का इंजन हिस्सा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पुलिस के अनुसार ट्राला महाराष्ट्र से राजस्थान की ओर जा रहा […]

You May Like

Play sound