
रीवा। धनतेरस के बाद सोमवार को पडऩे वाली दीपावली की खरीददारी को लेकर रीवा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो के बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी है. हालाकि मंहगाई का असर खरीददारी में देखने को मिल रहा है. रविवार का अवकाश होने के कारण लोग बाजार में खरीददारी केलिये निकले है. लिहाजा शहर के कई मार्गो और चौराहो में जाम की स्थित बनी हुई है. अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाया गया है और कई मार्गो का डायवर्सन भी किया गया है, बावजूद इसके जाम लग रहा है. ज्यादातर लोग पूजन सामग्री, मूर्ति की खरीददारी कर रहे है. मिठाई की दुकानो में भी भीड़ देखने को मिल रही है. शहर के फोर्ट रोड़, गुड़हाई बाजार, शिल्पी प्लाजा, प्रकाश चौराहा, जानकी पार्क आदि बाजार में अच्छी भीड़ है. वही पद्मधर पार्क में हाट बाजार लगाया गया हैजहा परम्परागत व्यापार को बढ़ावा देने के लिये फुटपाथी दुकानदारो को दुकान दी गई है. इस बार कोठी कम्पाउण्ड सडक़ पर दुकाने नही लगी है, सभी हाट बाजार में लगी है. जहा प्रसाद, मूर्ति के साथ सजावट का सामान लेने लोग पहुंच रहे है.
