छात्रा से दुष्कर्म-फोटो वायरल करने की धमकी का आरोपी गिरफ्तार

सतना: कॉलेज में पढऩे वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म और फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में मैहर जिले की अमरपाटन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।पुलिस के अनुसार आरोपी ने छात्रा को मिलने के बहाने अपने साथ ले जाकर खेत में बने कमरे में दुष्कर्म किया था। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा अपने साथ ले गया और जबरदस्ती की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है।

न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे उपजेल मैहर भेज दिया गया। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जुलाई 2025 में मोबाइल के माध्यम से उसकी पहचान राम नारायण कुशवाहा निवासी भीषमपुर से हुई थी। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राम नारायण कुशवाहा (26), पिता रामाश्रय कुशवाहा, निवासी भीषमपुर, थाना अमरपाटन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया गया।

Next Post

महज आधे मिनट में उड़ा दी बाइक

Mon Nov 2 , 2026
सतना: शहर में बाइक चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसकी तस्दीक उस वक्त होती नजर आई जब रीवा रोड स्थित माहेश्वरी स्वीट्स के सामने रविवार दोपहर एक युवक ने महज 40 सेकंड में बाइक का लॉक तोडक़र उसे चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी मोबाइल […]

You May Like