गजराज लोधी मामले में पटवारी पर झूठी FIR दर्ज कर लोकतंत्र की हत्या की 

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोकनगर के मुंगावली थाने में दर्ज प्रकरण पूरी तरह झूठा और सत्ता के दबाव में किया गया कदम है। उन्होंने बताया कि यह मामला फरियादी गजराज लोधी के प्रशासन में बार-बार गुहार लगाने और सुनवाई न होने से जुड़ा है। गजराज ने अपने भाई को मल खिलाने का गंभीर आरोप लगाया था, जिसकी पुष्टि 10 जून को मीडिया में भी हो चुकी है।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि जब प्रशासन ने फरियादी की बात नहीं सुनी, तो जीतू पटवारी ने उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर न्याय की मांग की। वीडियो में कहीं भी जाति या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की बात नहीं कही गई। इसके बावजूद पटवारी पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के झूठे आरोप लगाकर प्रकरण दर्ज किया गया।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने और गरीब की आवाज दबाने के लिए षड्यंत्र कर रही है। पुलिस ने भी आरोपी को केवल 151 धारा में गिरफ्तार कर मामले को हल्का कर दिया। जयवर्धन सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेताओं पर झूठी FIR लोकतंत्र की हत्या के समान है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

Next Post

हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे, टमाटर हुआ लाल, करेला, गोभी ने लगाया शतक

Mon Jun 30 , 2025
सिंगरौली। बारिश शुरू होते ही पिछले तीन दिनों के अंदर सब्जियों की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। आलम यह है कि टमाटर एक बार फिर से लाल हुआ है और उसकी कीमत 60 के पार पहुंच गया है, जबकि हरी सब्जियों में करेला, बरबटी, गोभी की कीमत शतक के […]

You May Like