सीहोर। ग्राम चंदेरी, ढाबला माता, रामाखेड़ी की महिलाओं ने अपनी गाय भैसों को रंग कर सजा कर देवधर्मी के मंदिर पर पहुंचे, जहां पर अनोखे अंदाज में टोटका किया गया. एक कपड़े में रस्सी से नींबू व कुछ अन्य सामग्री बांधकर और देवताओं द्वारा सभी मवशियों पर जल से छिड़काव किया गया. ग्रामीणों का मानना है कि टोटका करने से कभी भी गाय भैंस बीमार नहीं होते हैं. इस दौरान सभी मवेशियों को रस्सी के नीचे से निकाला गया.गोवर्धन पूजा कर महिलाओं द्वारा अनोखे अंदाज में गोवर्धन देवता के परिक्रमा करते हुए डांडिया नाच कर गीत भजन गाए. किसानों ने भी डांडिया नाच किया. किसानों का कहना है कि इस बार सोयाबीन की फसल प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हो गई थी, जिसको लेकर शासन व प्रशासन से राहत राशि देने की मांग की जा रही थी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों को राहत राशि मिली. ग्रामीण किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद किया. इस मौके पर गांव की सौरम प्रजापति, मंजू प्रजापति, हेमलता प्रजापति, चंद्रकला ठाकुर, पूजा ठाकुर, सुईया प्रजापति, सानिया सूर्यवंशी, साक्षी प्रजापति, सुविधा परमार, तनु प्रजापति ने डांडिया खेलते हुए पूजन अर्चना की.
