तीन खिलाड़ियों के प्लेऑफ में राजेश कुमार गौतम ने जीता फिल्लौर ओपन

फिल्लौर (पंजाब), 05 मार्च (वार्ता) लखनऊ के आर्मी गोल्फर राजेश कुमार गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक प्लेऑफ में जीत दर्ज कर डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन फिल्लौर ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह टूर्नामेंट फिल्लौर के रंजीतगढ़ गोल्फ क्लब में खेला गया। राजेश कुमार गौतम (70-67-70) ने प्लेऑफ में पंकज मांडिया (68-70-69) और आदित्य राज सिंह चाहल (69-69-69) को हराया। तीनों खिलाड़ी 54 होल के बाद छह अंडर 207 के समान स्कोर पर थे, जिसके बाद मुकाबला प्लेऑफ में पहुंच गया।

अंतिम राउंड में राजेश ने एक अंडर 70 का स्कोर बनाया जिसमें तीन बर्डी और दो बोगी शामिल थीं। तीसरे प्लेऑफ होल पर बर्डी लगाकर उन्होंने मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्लेऑफ के पहले होल पर आदित्य राज सिंह चाहल बाहर हो गए। इसके बाद राजेश और पंकज के बीच मुकाबला जारी रहा। दूसरे होल पर दोनों ने पार किया, लेकिन तीसरे होल पर राजेश ने बर्डी लगाकर जीत पक्की कर ली। इस जीत के साथ राजेश को 3,17,875 रुपये की इनामी राशि मिली और वे 2026 पीजीटीआई नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। इस टूर्नामेंट में संयुक्त उपविजेता रहे आदित्य राज सिंह चाहल अब 4,87,000 रुपये की कमाई के साथ ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले स्थान पर हैं। सनी सिंह तीन अंडर 210 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे।

Next Post

अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में फिल्मी हस्तियां सहित दिग्गज क्रिकेट हुए शामिल

Thu Mar 5 , 2026
मुंबई, 05 मार्च (वार्ता) दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में गुरुवार को फिल्मी सितारों के साथ क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद खास लोगों में शामिल थे। भारतीय टीम के पूर्व […]

You May Like