सुबह से लेकर रात तक रूक-रूक कर होती रही रिमझिम बूंदाबांदी

रीवा, अकवान चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद समूचे विंध्य क्षेत्र में मौसम ने करवट ली है. शुक्रवार से ही बादल आ गये थे और दूसरे दिन शनिवार को दिन भर रूक-रूक कर रिमझिम बारिश बूंदाबांदी होती रही. जिले के कई हिस्सो में तेज बारिश हुई है. बादलों के हटते ही ठंड तेज होगी और रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है.

गौरतलब है कि अकवान चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है. सुबह से ही बादल बने हुए थे और 10 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई, दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नही हुए और बूंदाबांदी होती रही. जिसके चलते कामकाज भी प्रभावित हुआ और जिनके यहा शादी ब्याह का आयोजन था उनकी भी फजीहत हुई. शाम के बाद भी रूक-रूक कर बूंदाबांदी होती रही, कई जगह रिमझिम बारिश भी हुई. अन्य दिनों के अपेक्षा दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली. अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, जबकि एक दिन पूर्व दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री था और गुरूवार को 26.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था. दिन का तापमान कम होने और बूंदाबांदी के चलते ठंडक रही, साथ ही ठंड हवाएं भी चलती रहीं, जिसके कारण ठंड और बढ़ गई. रीवा एवं मऊगंज जिले में बूंदाबांदी का असर रहा. न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री था, लेकिन अब बादलों के हटने और अगले दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री वृद्धि की संभावना है. हवाओं की गति भी 8 से 10 किलो मीटर प्रति घंटा रही. देर रात कोहरे की हल्की धुंध देखने को मिली. चक्रवात के चलते मौसम दूसरी बार बदला है, इसके पहले भी चक्रवात तूफान के कारण बूंदाबांदी हुई थी यह दूसरी बार है.

ठंड बढऩे के साथ गर्म पकड़ो की भी मांग बढ़ेगी और बाजार गुलजार होगा.

Next Post

ब्रह्मपुरी घाट पर 16 हजार दीपों से जगमगाई नर्मदा, भव्य दीपोत्सव में उमड़ी श्रद्धा

Sat Nov 21 , 2026
ओंकारेश्वर। पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में शनिवार शाम को मां नर्मदा के पावन तट ब्रह्मपुरी घाट पर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में 16 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की दिव्य आभा से पूरा ब्रह्मपुरी घाट जगमगा उठा […]

You May Like

मनोरंजन