मुरैना 28 जून, (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 01 जून से 28 जून, 2025 तक 173.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में 82.7 मिलीमीटर अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 90.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुरैना जिले में 01 जून से 28 जून तक सर्वाधिक वर्षा पोरसा में 214 मिलीमीटर दर्ज की गई है। मुरैना में 209.6, सबलगढ़ में 209, जौरा में 164, कैलारस 150 और अम्बाह तहसील में सबसे कम 94.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
सूत्रों के अनुसार 28 जून, शनिवार को सर्वाधिक 15 मिलीमीटर वर्षा अंबाह में दर्ज की गई है। पोरसा में 13, जौरा में 11, मुरैना-सबलगढ़ में 8 और कैलारस में 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
Next Post
डॉ. अम्बेडकर के समाज हित में किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता:यादव
Sat Jun 28 , 2025
ग्वालियर, 28 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज हित में जो कार्य किए गए हैं उनका हम स्मरण करते हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। डॉ. यादव ने शनिवार को […]

You May Like
-
2 months ago
रॉयल स्टेट कॉलोनी में फिर शुरू हुआ अवैध गेस्ट हाउस
