अभिनेता प्रसेनजीत ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर जताया आभार

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) बंगाली अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी को भारतीय सिनेमा और कला में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर अभिनेता ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रसेनजीत ने एक वीडियो संदेश में कहा, “मैं वास्तव में शुक्रगुज़ार और आभारी हूँ कि भारत सरकार ने मुझे पद्म श्री से सम्मानित किया है। मैं पिछले 40 वर्षों से काम कर रहा हूँ और मेरे आस-पास के लोगों, निर्माता, निर्देशक और सह-कलाकारों ने मेरी इस यात्रा में योगदान दिया है। यह केवल मेरी उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन सभी की है जिन्होंने मुझे ‘प्रसेनजीत चटर्जी’ बनाया। राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।”

गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। प्रसेनजीत का नाम कला, शिक्षा, खेल और अन्य विषयों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ शामिल किया गया है। इस प्रशंसित अभिनेता-निर्देशक ने अपने भारतीय सिनेमा करियर के दौरान 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें से अधिकांश बंगाली फिल्म उद्योग की हैं। उन्होंने ‘छोटो जिज्ञासा’, ‘अमर संगी’, ‘चोखेर बाली’, ‘शोब चरित्रो कल्पोनिक’, ‘मोनेर मानुष’, ‘जातिश्वर’, ‘बाइशे स्रबोन’, ‘शंखचिल’ और ‘ऑटोग्राफ’ जैसी सराहनीय फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने ‘शंघाई’, ‘ट्रैफिक’ और ‘मालिक’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ ‘जुबली’ और ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ जैसी सीरीज में भी काम किया है। हाल ही में, प्रसेनजीत चंद्रशीष राय द्वारा निर्देशित ‘विजयनगर’र हीरे’ में दिखाई दिए थे, जिसमें आर्यन भौमिक ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

Next Post

बॉर्डर-2 ने चार दिनों में 239 करोड़ रुपये की कमाई की

Tue Jan 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए चार दिनों में कुल 239 करोड़ रुपये की कमाई की है। उद्योगजगत के आँकड़ों का विश्लेषण करने वाली वेबसाइट सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को 59 करोड़ […]

You May Like