यूपी चुनाव 2027 से पहले ओवैसी-चंद्रशेखर का शक्ति प्रदर्शन, बोले- ‘अब्दुल डिप्टी सीएम बनेगा’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ में संयुक्त रैली कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान करते हुए इसे ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया है।

रैली को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक भागीदारी और सत्ता में हिस्सेदारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “अब्दुल क्या करेगा, जानना चाहते हो? अब्दुल चंद्रशेखर आजाद के बगल में बैठेगा, डिप्टी सीएम बनेगा।” उन्होंने आगे कहा कि अति पिछड़े समाज से भी एक उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने पिछड़े और वंचित वर्गों को सत्ता में उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही।

*अखिलेश यादव पर साधा निशाना*

चंद्रशेर आजाद ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में महापुरुषों के नाम पर रखे गए स्थानों और संस्थानों के नाम बदले गए। उन्होंने राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि पिछड़े और वंचित समाज के वोट लेने के बावजूद बड़े कारोबारियों को राज्यसभा भेजा जाता है।

चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी लड़ाई बीजेपी से है और अन्य विपक्षी दलों को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के साथ आने का न्योता दिया। लखनऊ की इस रैली के जरिए ओवैसी और चंद्रशेखर ने यूपी की राजनीति में नए गठबंधन की ताकत दिखाने की कोशिश की है।

Next Post

कटनी RTO में एक लाख रुपये की वसूली का आरोप, दलाल का नोट गिनते वीडियो वायरल

Thu Nov 26 , 2026
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में परिवहन विभाग के कर्मचारियों पर वाहन मालिक से एक लाख रुपये की कथित अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है। मामले में आरटीओ कार्यालय के बाहर बैठे एक निजी एजेंट का रुपये गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा […]

You May Like