अपेक्स अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जबलपुर। मेडिकल के पास स्थित अपेक्स अस्पताल में शनिवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर्स व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों का आरोप था कि अस्पताल के डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। जबकि दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन के डॉ संजय यादव का कहना था कि डिंडोरी जिले के शहपुरा निवासी राजदीप सोनी की पत्नी का थाइराइड का ऑपेरशन हुआ था जिस के बाद उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया और फिर उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शहपुरा निवासी राजदीप सोनी की पत्नी को थाइराइड की बीमारी थी जिसको लेकर डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। इसके बाद परिजनों द्वारा महिला मरीज को अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के परिजनों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Next Post

विधवा को है पारिवारिक पेंशन का अधिकार: हाईकोर्ट ने कहा- सेवा में मृत्यु पर 10 साल की शर्त नहीं

Sat Sep 20 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर हाईकोर्ट ने एक महिला को पारिवारिक पेंशन का अधिकार दिलाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नियमित सेवा के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर विधवा को पारिवारिक पेंशन मिलनी चाहिए। याचिकाकर्ता कमलीबाई के पति की 1998 में सेवा के दौरान मृत्यु हो गई थी। उनकी कुल सेवा […]

You May Like