शादी कराने के नाम पर 6.77 लाख की ठगी, मामला दर्ज

सीहोर. जिले के आष्टा थाना क्षेत्र में शादी कराने के नाम पर एक युवक के साथ 6 लाख 77 हजार 350 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. युवक को आरोपी ने रिश्ता कराने का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए. जानकारी के अनुसार गांव परोलिया चौहान निवासी 37 वर्षीय युवक जितेंद्र आ.मदनसिंह सैंधव की शादी कराने अरविंद सैंधव नाम के युवक ने संपर्क किया. अरविंद ने जितेंद्र से कहा कि शादी करा देगा, लेकिन उससे पहले जेवर, गहने आदि की व्यवस्था करना पड़ेगी. बातचीत तय होने के बाद जितेंद्र और उसका परिवार तैयारी में जुट गए.

पुलिस के अनुसार शादी के नाम पर जितेंद्र से आरोपी अरविंद ने तीन लाख नकद और तीन लाख 77 हजार 350 रुपए के बने हुए जेवर आदि लिए. पैसे, रकम देने के बाद भी शादी कराने को लेकर अरविंद टालमटोल करने लगा तो जितेंंद्र को आभास हो गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. उसने पैसे, रकम वापस देने मांग की, लेकिन जब नहीं दिए तो थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती बताई. पुलिस ने आरोपी अरविंद के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है।

प्रकरण दर्ज कर तलाश जारी

शादी कराने का झांसा देकर युवक से रुपए व जेवर लेने वाले युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

गिरीश दुबे,
थाना प्रभारी आष्टा

Next Post

विवि का 33वां दीक्षांत समारोह 12 को नहीं अब 20 जून को होगा

Sun Jun 8 , 2025
सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, का 33वां दीक्षांत समारोह 12 जून 2025 (गुरुवार) का आयोजन अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है। अब 33वां दीक्षांत समारोह 20 जून 2025 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा। उक्त दीक्षांत समारोह से संबंधित समस्त अद्यतन जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.dhsgsu.edu.in का नियमित […]

You May Like

Play sound