सडक़ हादसे में दो युवक घायल

शुजालपुर। नेशनल हाईवे 752 सी आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम को एक तेज रफ्तार कार में सडक़ के साइड में खड़ी कार को टक्कर मार दी. इसके बाद आगे चल रही एक और कार को भी टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार सडक़ से नीचे उतर गई. दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोट आई.

पुलिस थाना मंडी में शिकायत करते हुए फ रियादी गोविन्द मेवाड़ा पिता वीरवान मेवाड़ा निवासी ग्राम बड़बेली थाना दौराहा जिला सीहोर हाल स्वपनसिटी शुजालपुर मंडी ने पुलिस को बताया कि शुजालपुर में बजाज फ ायनेंस में एरिया मैनेजर हूं. शुक्रवार को शुजालपुर से अपने घर सीहोर जा रहा था. शाम करीबन 7.30 बजे मैंने फ ोन लगाने लिए मेरी कार क्रमांक एमपी 04 वाईबी 5732 को ग्रीड के पास देहण्डी जोड़ शुजालपुर आष्टा रोड पर रोड के नीचे अपनी साईड में खड़ी कर ली थी. तभी आष्टा तरफ से एक टवेरा कार निकली.

उसी कार के पीछे एक क्रेटा कार का चालक अपनी कार को तेजगति व लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से चलाकर लाया और मेरी रोड़ के नीचे खड़ी कार में सामने से दाहिने तरफ टक्कर मार दी थी फि र मैंने नीचे उतरकर देखा, तो उस क्रेटा कार ने उसके आगे चल रही टवेरा कार में ड्राइवर साईड में टक्कर मार दी, जिससे टवेरा कार रोड के नीचे उतर गई थी. फिर मैंने टवेरा कार के पास जाकर उसका नंबर देखा, तो एमपी 09 बीडी 3683 था, जिसमें दो व्यक्ति थे. ड्रायवर साईड बैठे व्यक्ति विनय पिता भागीरथ योगी को चेहरे व सिर में चोट लगी तथा क्लीनर साईड बैठे व्यक्ति राहुल पुष्पद पिता किशोर पुष्पद को दोनों हाथों व सिर में चोट लगी. मुझे अधिक चोट नहीं आई है. टक्कर मारने वाली क्रेटा कार क्रमांक एमपी 09 डीक्यू 5581 थी, जो रोड के नीचे उतर गई थी. पुलिस में मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया.

Next Post

खेल को बढाने रिंकू मिश्रा ने किया 755 किमी साईकिल यात्रा  

Sun Nov 23 , 2025
बालाघाट। जिले के विख्यात बैडमिंटन एवं टेनिस खिलाड़ी रूपेश मिश्रा (रिंकू) पिता स्वर्गीय आनंद मिश्रा एवं श्रीमती मीना मिश्रा के सुपुत्र ने बालाघाट से श्री अयोध्या धाम तक की प्रेरणादायी 755 किलोमीटर की साहसिक साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक के साथ-साथ पूर्ण की। यह यात्रा 10 नवंबर को सुबह 7 बजे पुराने […]

You May Like