इंटकबेल निर्माण की आड़ में नदी का सीना छलनी

सीहोर। पार्वती नदी में इंटेकवेल निर्माण कार्य की आड़ में अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है. कहिरी बंधान के समीप नपा द्वारा कराए जा रहे नवीन इंटेकवेल निर्माण स्थल पर पोकलेन मशीनों से नदी के बीचों-बीच मुरम और पत्थर निकाले जाने की शिकायतें सामने आई हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के नाम पर नदी से बड़े पैमाने पर खनिज सामग्री निकालकर उपयोग की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, नपा द्वारा कराए जा रहे इंटेकवेल निर्माण का कार्य गुजरात की अंकिता कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है. निर्माण स्थल की बेस फिलिंग का काम स्थानीय ठेकेदार को सौंपा गया है. आरोप है कि ठेकेदार द्वारा फिलिंग सामग्री के लिए सीधे नदी से मुरम और पत्थर निकाले जा रहे हैं. नदी की प्राकृतिक संरचना प्रभावित हो रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में खनन पर विभिन्न पर्यावरणीय प्रतिबंध लागू हैं, इसके बावजूद खुलेआम मशीनों के जरिए सामग्री निकाली जा रही है. इससे न केवल नदी और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि शासन को मिलने वाले राजस्व की भी हानि हो रही है. क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निकाली गई सामग्री का उपयोग निर्माण कार्य के अलावा अन्य स्थानों पर भी किया जा रहा है.

हैरानी की बात यह है कि कथित रूप से लंबे समय से चल रही इस गतिविधि पर न तो नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान दिया और न ही खनिज विभाग ने कोई कार्रवाई की है. वहीं इंटेकवेल फिलिंग कार्य से जुड़े ठेकेदार रामबाबू मेवाड़ा का कहना है कि उन्हें नगरपालिका से अनुमति प्राप्त है. दूसरी ओर नपा के सहायक यंत्री विजय कोली ने कहा कि उन्हें नदी से खनन किए जाने की जानकारी नहीं है. यदि ऐसा हो रहा है तो इसकी कार्रवाई खनिज विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है.

 

Next Post

रात्रि चौपाल: अतिक्रमण और अवैध शराब पर कलेक्टर सख्त, 11 जून को लगेगा बिजली शिविर

Sun Jun 7 , 2026
सिवनी मालवा: ग्राम पंचायत चौतलाय में प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बीपीएल सूची से अपात्र नाम हटाने, गांव के अतिक्रमण सात दिन में हटाने तथा अवैध शराब के खिलाफ […]

You May Like