फिजूलखर्ची पर लगाम: यादव समाज के सामूहिक सम्मेलन में घर पर भोज और डीजे रहेगा वर्जित

ब्यावरा। यादव समाज का प्रस्तावित सामुहिक विवाह सम्मेलन 29 अप्रैल को ब्यावरा तहसील के ग्राम निवानिया में आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को सुठालिया रोड स्थित यादव धर्मशाला में संपन्न हुई.

समाज के वरिष्ठ लक्ष्मीनारायण यादव द्वारा एजेंडा रखा गया जिसमें सम्मेलन को भव्य रूप देने और समाज में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. सम्मेलन में होने वाले वर-वधुओं के लिए पाती वितरण ग्राम निवानिया में स्थित खेड़ापति हनुमान शीतला माता मंदिर से 12 अप्रैल को वितरित की जाएगी.

इस अवसर पर यादव महासभा के प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री रामगोपाल यादव, महासभा जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, सत्यनारायण यादव, रमेश यादव, जनपद सदस्य लखन यादव, छगनसिंह यादव, बाबूलाल यादव, संजय यादव, हरिओम यादव, डॉ. मोहन यादव निवानिया, हिन्दूसिंह यादव मलावर, हिन्दूसिंह यादव बरखेड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे.

ये कार्य रहेंगे वर्जित

सामुहिक विवाह सम्मेलन में शादी करने वाले घर पर किसी भी प्रकार के प्रतिभोज, टेंट, लाईट, डी.जे. का आयोजन वर्जित होगा. वर और वधू पक्ष से सम्मेलन में पंजीयन के दौरान शपथ पत्र/सहमती पत्र लिया जाएगा. जिसमें उक्त कार्यक्रमों को घर पर नहीं करने का उल्लेख होगा. वर की उम्र 21 और वधू की 18 वर्ष होने के बाद ही सम्मेलन में शादी करने के लिए पंजीयन करवाया जाएगा. पंजीयन के दौरान वर-वधू से मार्कशीट, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो देना अनिवार्य होगा.

 

Next Post

महाकाल की नगरी में फल फूल रहा प्रापर्टी बाजार

Mon Mar 2 , 2026
उज्जैन: गाइडलाइन बढ़ने का डर हो या फिर 31 मार्च के पहले अपना हिसाब किताब निपटाने की चिंता, ऐसे में क्रेता-विक्रेताओं ने रविवार को भी जमकर रजिस्ट्री कराई और भरतपुरी पंजीयन कार्यालय पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई.प्रॉपर्टी बाजार में तेजी, नई गाइडलाइन के संकेत और तकनीकी सुविधाओं के विस्तार […]

You May Like

मनोरंजन