जबलपुर: घमापुर में गत दिवस हुए बमबाजी और पथराव कांड में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के भाईयों को भी आरोपी बनाया है। साथ ही उन्हें जेल भेजा जा चुका है। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने बताया कि पं. द्वारका प्रसाद मिश्रा वार्ड से कांग्रेस पार्षद जितेन्द्र सिंह ठाकुर के परिवार को राजनैतिक द्ववेष के कारण झूठे प्रकरण में फंसाया जा रहा है। घटना स्थल पर पार्षद परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। सीसीटीव्ही कैमरों की कराई जाएं।
