
3 लाख रुपये कीमत के 5 दोपहिया वाहन बरामद
भोपाल, 21 जनवरी. अवधपुरी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्फ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 3 लाख रुपए कीमत के कुल 5 वाहन बरामद किए गए हैं. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ भोपाल के अलावा मंडीदीप, धार, खंडवा समेत अन्य जिलों में भी आपराधिक मामले हैं. एक आरोपी मजदूरी जबकि दूसरा सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है. डीसीपी जोन क्रमांक-2 ने बताया कि अवधपुरी इलाके में होने वाली वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी. इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि नक्षत्र इन्क्लेव के आगे जंगल की तरफ दो लड़के एक प्लेटिना मोटर सायकिल सस्ते दामों पर बेचने की कोशिश कर रही है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लिया. पूछताच करने पर उन्होंने अपने नाम महेश तनवा (40) निवासी विकास नगर झुग्गीबस्ती थाना गोविंदपुरा और भागवत आचार्य (35) निवासी नया हरसूद जिला खंडवा हाल पता अवध गार्डन, दीपनगर अवधपुरी बताया. उनके पास मौजूद प्लेटिना बाइक के बारे में पूछने पर बताया कि करीब दस दिन पहले पूर्वांचल फेस-वन, बीडीए रोड अवधपुरी से चोरी की थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. चोरी की 4 और बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने उनके कब्जे से होंडा साईन, हीरो पैशन, हीरो होंडा और एक स्कूटर और मिली. दोनों आरोपियों से जब्त हुए कुल पांच वाहनों की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है. थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी महेश के खिलाफ चोरी और नकबजनी समेत करीब 19 अपराध पहले से दर्ज हैं, जबकि भागवत के खिलाफ भोपाल और खंडवा में चार अपराध दर्ज हैं. आरोपियों द्वारा भोपाल के अलावा दूसरे जिलों में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है. दोनों को गिरफ्तार करने में टीआई रतन सिंह के साथ ही हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, सतीश यादव, जितेन्द्र भैसारे, महिला हेड कांस्टेबल रोशनी जैन, आरक्षक नितिन पाली, सतीश गुर्जर और दीपक आचार्य की सराहनीय भूमिका रही है.
