25वीं राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में मंदसौर के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

मंदसौर। भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिले से 750 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। मंदसौर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए। टीम के कोच धवल कुमावत एवं रेफरी मैनेजर यशवंत कलमोदिया रितिक मुवारा की भूमिका में रहे जिले के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण एवं 18 कांस्य पदक जीतकर मंदसौर का गौरव बढ़ाया।

मंदसौर जिला वूशु एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गों एवं स्पर्धाओं में भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ये रहे पदक विजेता खिलाड़ी-

प्रशस्ति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं प्रथम ग्वाला, कुणाल पाटीदार, लोकेंद्र सिंह तंवर, दक्ष चौहान, मोहम्मद तोफिक मंसूरी, अरमान रामटेके, मोहम्मद जिशान मंसूरी, शिवांश धाकड़, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, दिव्यांश चौहान, जागृति माली, त्रिशा डबकरा, विनायक काला, सौम्या गुप्ता, तुषार जैन, वेदांश पाटीदार एवं मुनमुन चंद्रावत सहित खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अर्जित किए।

मंदसौर जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश वूशु एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदीप प्रसाद आईपीएस, सचिव मनोज गुप्ता, मंदसौर जिला वूशु एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, विजेंद्र देवड़ा, गौरव अग्रवाल, लोकेंद्र कुमार डाबी, पीएम श्री शासकीय कॉलेज के खेल अधिकारी श्री राजू कुमार, दलोदा शासकीय कॉलेज के खेल अधिकारी रज्जाक सर, अविनाश उपाध्याय, महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय के प्राचार्य राजेश रत्नावत, सुरेश बोराना, विजय कोठारी, सुरेश भाटी, मंदसौर जिला वूशु एसोसिएशन के सचिव गगन कुरील, टेक्निकल डायरेक्टर सैयद आफताब आलम, असलम खान, दिनेश चंदवानी, दुर्गेश बेलानी, अशोक माली, सुनील हीवे (ग्वाला), शाहिद हुसैन, यशवंत सिंह राठौर, कमलेश डोसी, हितेश सालवी एवं धर्मेंद्र सिंह रानेरा सहित खेलप्रेमियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मंदसौर जिला वूशु एसोसिएशन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

दलौदा पुलिस की कार्रवाई: कंटेनर से 71 किलो डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat Sep 19 , 2026
दलौदा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 71 किलो डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त अशोक लीलैंड कंटेनर वाहन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब […]

You May Like