एम्प्लीफायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 1.13 लाख का माल बरामद

छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना पुलिस ने महाकाल मंदिर के पीछे स्थित मोक्षधाम में दुकान से एम्प्लीफायर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो एम्प्लीफायर डीजी भी बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 लाख 13 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को शुभम पिता संतोष कुमार जैन (33) निवासी मेन रोड, चूना गली, छोटी बाजार, छिंदवाड़ा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कुंडीपुरा थाना क्षेत्र स्थित महाकाल मंदिर के पीछे मोक्षधाम में संचालित दुकान से दो एम्प्लीफायर चोरी हो गए हैं। चोरी गए उपकरणों के नंबर N Labs Qx8 और N Labs Qx7 बताए गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के लोगों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में चोरी का खुलासा हुआ।

पुलिस ने अर्जुन पिता स्व. गोपाल कुशवाह, उम्र 21 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन के पीछे ब्लॉकी नगर, कुंडीपुरा को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी को अपचारी बालक बताया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Next Post

रात में पति के साथ खाना खाने के बाद महिला ने लगाई फांसी

Sun Oct 4 , 2026
उज्जैन। रात में पति के साथ खाना खाने के बाद पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बच्चा रोने लगा तो सास कमरे में पहुंची। बहु रस्सी के फंदे पर लटकी हुई थी। मामला चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम आकासोदा का है। रात में रोशनी पति सूरज बैरागी 25 […]

You May Like