रात में पति के साथ खाना खाने के बाद महिला ने लगाई फांसी

उज्जैन। रात में पति के साथ खाना खाने के बाद पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बच्चा रोने लगा तो सास कमरे में पहुंची। बहु रस्सी के फंदे पर लटकी हुई थी। मामला चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम आकासोदा का है। रात में रोशनी पति सूरज बैरागी 25 साल को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान पति ने बताया कि वह होटल ओम सांई में काम करता है।

नाइट ड्यूटी पर जाने से पहले पत्नी रोशनी के साथ खाना खाया था उसे वक्त तक सब कुछ ठीक था कोई वाद विवाद भी नहीं हुआ था। खाना खाने के बाद रोशनी कमरे में चली गई थी और वह ड्यूटी जाने के लिए निकल गया था। कुछ देर बाद बच्चा रोने लगा तो मां पवित्रबाई रोशनी के कमरे में पहुंची जहां वह रस्सी के फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी रोशनी का ससुराल बीना में है। उसने फांसी क्यों लगाई यह पता नहीं है। पुलिस के अनुसार मामला जांच में दिया गया है।

Next Post

बाइक को बचाने में अनियंत्रित हुआ मजदूरों से भरा वाहन, खेत में पलटा

Sun Oct 4 , 2026
छिंदवाड़ा। लावाघोघरी थाना क्षेत्र की सावरी चौकी अंतर्गत ग्राम सलैया-बाकुल मार्ग पर रविवार सुबह करीब 9 बजे मजदूरों से भरा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 10 अन्य को सामान्य चोटें आई हैं। सभी […]

You May Like