भाजपा विधायक लापता, आखिर किसका डऱ?

विंध्य की डायरी

 

 

डा. रवि तिवारी

 

 

रीवा से अलग हुए मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल अकसर अपने कामों को लेकर सुर्खियो में रहते है. लेकिन इन दिनो वह बिना कुछ किए चर्चा में है. पिछले कई दिनो से लापता चल रहे विधायक इन दिनो खौफ के साएं में है. इसकी बानगी एक वीडियो से बयां हुई जिसमें वो खुद को असुरक्षित बता रहे है. वीडियो में परिवार के सदस्य से भी घर में रहने को कहते दिख रहे है. बीते कई दिनो से क्षेत्र के लोगो से दूरी बनाए विधायक जी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. परिवार के सदस्यों को घर में ही रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी. दरअसल 3 जनवरी की रात मऊगंज में एक भूमि विवाद के मामले में विधायक जी मौके पर पहुंचे थे. जहा नारेबाजी के साथ उन्हे घेर लिया गया था. किसी तरह पुलिस ने बचाकर निकाला था और दो दिन बाद से क्षेत्र में विधायक नही दिखे. अब सवाल यह उठता है कि विधायक जी को किससे डऱ है, परिवार से भी उन्होने सतर्क रहने को कहा. पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में स्थित सामान्य है विधायक कहा है इसकी जानकारी नही है. वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारे में खलबली मची है. वही विपक्ष का कहना है कि प्रशासन पर दबाव बनाने का राजनीतिक स्टंट है. प्रशासन पर दबाव बनाने के लिये यह खेल है. भाजपा संगठन भी इस मामले में खामोश नजर आ रहा है. अपने दूसरे कार्यकाल में विधायक ने कई बार ऐसा माहौल बनाया जब संगठन को मैदान में उतरना पड़ा. फिलहाल विधायक जी कहा है किसी को पता नही.

 

सम्मान के नाम पर कटोरा!

 

 

मनगवां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजी. नरेन्द्र प्रजापति हमेशा सोशल मीडिया में सक्रिय रहते है. इस समय माननीय विधायक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह स्कूली छात्रों को कटोरा थमाते नजर आ रहे है. दरअसल मनगवां क्षेत्र के तिवनी स्थित श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी हायर सेकेण्ड्री स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पहुंचे थे. जहा उन्होने छात्रों को सम्मान स्वरूप कटोरा थमाया. सोशल मीडिया में कार्यक्रम की फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. हालाकि विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नही आई है.

 

रेवांचल का सफर होगा सीधी तक

 

अति महात्वाकांक्षी ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना का काम रीवा से सीधी तक युद्ध स्तर पर चल रहा है. उम्मीद है कि मार्च के अंत तक रेलवे ट्रैक का कार्य पूरा कर लिया जायेगा और सीधी तक अप्रैल में रेल गाड़ी भी पहुंच जाएगी. दो दिन पूर्व रीवा सर्किट हाउस में रेलवे महाप्रबंधक के साथ बैठक में समीक्षा की गई. रेवांचल एक्सप्रेस को सीधी तक चलाने की तैयारी है. अभी रेवांचल एक्सप्रेस रीवा में खड़ी रहती है सीधी तक चलने से सीधी और सिंगरौली के लोगो को राहत के साथ सीधा सम्पर्क राजधानी से होगा. रेलवे परियोजना के पूर्ण होने से एक नया औद्योगिक कारिडोर विकसित होगा. परिणाम स्वरूप व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होगे.

Next Post

अपनी ही पार्टी को मुसीबत में डालने में जुटे भाजपा के नुमाइंदे

Thu Feb 5 , 2026
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे निगम परिषद में सभापति की आसंदी पर कमल पुष्प खिला हुआ है, लेकिन जब भगवाधारी पार्षद ही नारेबाजी कर सभापति की आसंदी के नीचे धरना देकर बैठ जाएं तो अंदाज यही लगाया जाएगा कि भाजपा पार्षद दल में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा […]

You May Like