फिर धार्मिक जुलूस के कारण शहर में यातायात का बना कचूमर

इंदौर: आज फिर शहर में एक धार्मिक जुलूस के कारण यातायात का कचूमर निकल गया. शहर के मध्य क्षेत्र में ऐसी कोई सड़क नहीं थी, जहां पर वाहन गुत्थम गुत्था नहीं हो रहे हो. खास बात यह है कि किसी भी जगह यातायात पुलिस व्यवस्था संभालते नजर नहीं आई. इस वजह से वाहन चालक परेशान होते रहे.आज सिख समाज ने गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला.

उक्त नगर कीर्तन के कारण कलेक्टर चौराहे से रामबाग के मध्य स्थित शहर की अधिकांश सड़कों पर यातायात जाम हो गया. यातायात जाम की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर कर तीनों मुख्य मार्ग एमजी रोड, जवाहर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दो-दो किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था. उक्त तीनों मार्गो की प्रमुख सड़कें नंदलालपुरा, वीर सावरकर मार्केट, इमली बाजार, खजुरी बाजार, आड़ा बाजार, राजबाड़ा की सभा गालियां, सराफा, पीपली बाजार, सदर बाजार, रानीपुरा , दौलतगंज, छोगालाल उस्ताद मार्ग, सियागंज, संजय सेतु, नगर निगम रोड पर वाहनों की कतारे लगी हुई थी. उक्त सभी सड़कों पर आलम यह था कि पैदल चलना भी मुश्किल नजर आ रहा था. दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चालक हॉर्न पर हॉर्न बजा कर ध्वनि प्रदूषण भी कर रहे थे. यातायात जाम को खोलने की सारी कोशिश उक्त क्षेत्र में नजर ही नहीं आ रही थी.

तीन घंटे से ज्यादा रहा जाम
शहर में यातायात जाम वाली स्थिति का सामना जनता ने करीब तीन घंटे से ज्यादा किया, मगर समस्या का निदान करने कोई वरिष्ठ अधिकारी मैदान में दिखाई नहीं दिया. कहने का तात्पर्य यह है कि जनता परेशान होती रही, नगर कीर्तन निकालने वाले निकालते रहे. यातायात विभाग और पुलिस जुलूस के इंतजाम में लगा रहा. जनता वाहनों के धुंए और ध्वनि प्रदूषण के बीच दुखी होती रही.

Next Post

कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी

Fri Dec 26 , 2025
सतना:तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराते हुए अनियंत्रित होकर अमरपाटन के मुख्य बाजार मार्ग पर पलटी , घटना में बस चालक हुआ मामूली घायल ,घटना की जानकारी लगते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुँची, घटना अमरपाटन थाना क्षेत्र के सतना रोड़ मानसी गैस एजेंसी पास की , बस रीवा […]

You May Like