सर्विस रोड के समानांतर अतिरिक्त सर्विस रोड निर्माण करें

इंदौर: बायपास पर यातायात जाम होने की लेकर गुरुवार को निगमायुक्त ने मौका मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बायपास के 150 मीटर एरिया में सर्विस रोड़ के समान्तर अतिरिक्त सर्विस रोड़ बनाने के आदेश दिए.निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज सुबह शहरी सीमा क्षेत्र के बायपास पर योजना 140 से डीपीएस स्कूल तक के अंडरपास का मौका निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान योजना 140 एवं कनाडिया अंडरपास पर यातायात का अत्याधिक दबाव होने के कारण आए दिन जाम लगने की जानकारी दी गई.

आयुक्त ने योजना 140 एवं कनाडिया अंडरपास के सर्विस रोड के पास समानांतर 150-150 मीटर लंबाई के अतिरिक्त सर्विस रोड का कन्ट्रोल एरिया में निर्माण करने की योजना बनाने के निर्देश दिए. ध्यान रहे कि बायपास के दोनों ओर 22.5 मीटर का क्षेत्र कंट्रोल एरिया कहलाता है. कंट्रोल एरिया के जमीन मालिको को सर्विस रोड निर्माण हेतु भूमि देने के बदले नियमों के तहत टीडीआर/एफएआर दिया जाएगा, जिसका वह निर्माण के दौरान उपयोग कर सकते है. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री पी.एस. कुशवाह, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल, भवन अधिकारी वैभव देवलासे, उपयंत्री पराग अग्रवाल सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Next Post

ATS-NIA अधिकारी बनकर रिटायर्ड कर्मचारी को डराया, 30 लाख की ठगी

Fri Sep 4 , 2026
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सुनील सिंगला को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सुनील सिंगला को […]

You May Like