जबलपुर:मदन महल थाना अंतर्गत रानीताल स्थित टेलीकॉम फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ काम के दौरान दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबने से दो श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मदन महल पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँची। दोनों श्रमिकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
पुलिस इस तफ्तीश कर रही है कि यह हादसा आखिरकार कैसे हुआ।मदन महल थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि फैक्ट्री में दबने की वजह से दो मजदूरों की जान गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि कहीं सुरक्षा इंतजामों में कोई चूक या लापरवाही तो नहीं थी। मृतक अकबर और नसीम बताए जा रहे हैं।
