प्रधान आरक्षक की 33 संपत्तियां जब्त, बाजार मूल्य 29.73 करोड़

इंदौर: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की सर्चिंग में अब तक 33 अचल संपत्तियां सामने आई हैं. इनका बाजार मूल्य 29.73 करोड़ रुपए आंका गया है, जबकि ज्ञात आय से 11.01 करोड़ रुपए अधिक खर्च किए जाने का खुलासा हुआ है.
लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की टीमों ने बुधवार सुबह 6 बजे देवास स्थित आवास सहित इंदौर और अन्य ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की. जांच में फिरोज खान की वेतन से आय करीब 75 लाख रुपए और अन्य स्रोतों को मिलाकर कुल आय 1.93 करोड़ रुपए आंकी गई है. इसके मुकाबले चल-अचल संपत्तियों पर अब तक 12.95 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की जानकारी मिली है. लोकायुक्त के अनुसार, आय और व्यय का अंतर 11 करोड़ 1 लाख 87 हजार 588 रुपए है, जो आय से 568 प्रतिशत अधिक है.

जांच में सामने आई संपत्तियां फिरोज खान, उसकी पत्नी, मां, परिचित रोशनी वर्मा, साहिल ट्रेडिंग कंपनी और कुछ बेनामी नामों पर हैं. इनकी खरीद पर 11.57 करोड़ रुपए खर्च किए गए, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य करीब 29.73 करोड़ रुपए है. जांच में रोशनी वर्मा के नाम से आवेदक के पिता की 21.75 बीघा कृषि भूमि का पंजीकृत एग्रीमेंट कराए जाने की जानकारी भी सामने आई है. तलाशी में इंदौर, उज्जैन और देवास के बैंकों में करीब 21 खाते मिले हैं.

इसके अलावा साहिल ट्रेडिंग कंपनी, रॉयल ग्रीन रियल एस्टेट, रोशनी सेल्स एंड सर्विस, महाराजा रियल एस्टेट और ब्लैक हॉरनेट नाम की कंपनियों का पता चला है. इनसे जुड़े बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है तथा खातों से राशि निकालने पर रोक लगाई गई है. ट्रक, कार, स्कॉर्पियो, स्कूटी और मोटरसाइकिल सहित करीब नौ वाहनों के दस्तावेज भी जब्त किए हैं. मामले में लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि सर्चिंग में मिली संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. देवास और इंदौर स्थित आवासों पर तलाशी जारी है, जबकि अन्य ठिकानों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है. इंदौर की टीम में डीएसपी आनंद चौहान, डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल और निरीक्षक आशुतोष मिठास शामिल रहे.

सर्चिंग में ये अधिकारी रहे शामिल…
देवास टीम: डीएसपी सुनील तालान, डीएसपी दीपक सेजवार, निरीक्षक सचिन पटेरिया, निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा और निरीक्षक प्रतिभा तोमर.
इंदौर टीम: डीएसपी आनंद चौहान, डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल और निरीक्षक आशुतोष मिठास.
अन्य अधिकारी-कर्मचारी: एएसआई मो. रहीम खान, प्रधान आरक्षक विजय कुमार, दिगम्बर पाल, रंजीत द्विवेदी, आशीष गुर्जर, आशीष शुक्ला, प्रमोद यादव और विवेक मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी, आरक्षक, चालक, सहायक ग्रेड-2 रवि कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रभात मोरे और मनीषा सिसौदिया

Next Post

कलेक्टर कार्यालय में विवाह को लेकर हंगामा, हिंदू धर्म सेना के विरोध के बाद विवाह रद्द

Wed Oct 14 , 2026
जबलपुर: कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को एक युवक-युवती के विवाह कार्यक्रम को लेकर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं को युवक की पहचान और धर्म को लेकर जानकारी मिली। संगठन का दावा है कि युवक ने अपना नाम अंकुश बताया था, जबकि बाद […]

You May Like

Play sound